-
पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना…
- प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना केंद्र सरकार की एक सोलर रूफटॉप योजना है, जिसके तहत आवासीय घरों को प्रति माह 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली प्रदान की जाती है। सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत, पात्र परिवारों को रूफटॉप सोलर पैनल लगवाने के लिए सीधे सब्सिडी मिलती है। यह योजना गरीब और मध्यम आय वर्ग के परिवारों को 78,000 रुपये तक की सब्सिडी प्रदान करती है।
- भारत सरकार द्वारा विभिन्न समय पर अलग – अलग प्रकार की योजनाये जारी की जा रही है। भारत सरकार अपने देशवासियों के लिए काफ़ी जागरूक है और उनकी भलाई के लिए अलग अलग प्रकार की योजनाये लाती रहती है।
- अभी सरकार द्वारा जारी की गई PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा घोषित इस योजना मे मध्यम एवं गरीब वर्ग के परिवारों को महंगे बिजली के बिल से निजात दिलाने के लिए देश के 1 करोड़ घरो मे PM Surya Ghar सोलर पैनल लगाने का अभियान शुरू किया गया है| पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना अभियान से ग्रीन एनर्जी मिशन को बढावा देकर पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने मे मदद होगी साथ ही रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे |
- दिनांक 1 फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट पेश करते हुए रूफ्टोप सोलर और मुफ्त बिजली PM Surya Ghar को लाने कि घोषणा की थी|
मुख्य विशेषताएं
- 78,000 रुपये तक की स्थापना सब्सिडी सीधे बैंक खातों में हस्तांतरित की जाती है।
- प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना नवीकरणीय ऊर्जा को अपनाने को प्रोत्साहित करती है और बिजली के खर्च को कम करती है।
- ऑनलाइन आवेदन आधिकारिक प्रधानमंत्री सूर्य घर पोर्टल के माध्यम से किया जा सकता है।
- PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana के जरिए 1 करोड़ घरो को हर महीने 300 यूनिट बिजली मुफ्त दि जाएगी इस योजना से 1 करोड़ परिवारों को सालाना 15000 करोड़ कि बचत होगी और वे सरप्लस पॉवर अपने शेत्र कि बिजली वितरण कम्पनियों (DISCOM) को बेच कर आय अर्जित कर सकेंगे| इस योजना से इलेक्ट्रिकल व्हीकल चार्जिंग कि सुविधा बढेगी सोलर पैनल सप्लाई और इंस्टालेशन के जरिए बहुत अधिक मात्रा मे वेंडर्स के लिए उद्यमी बनाने के अवसर पैदा होंगे| साथ हि सोलर पैनल मैन्युफैक्चरिंग इंस्टालेशन और मेंटनेंस मे टेक्निकल स्किल्ड वाले युवाओ के लिए भरपूर रोजगार के अवसर पैदा होंगे|
योजना से संबंधित प्रश्नों के लिए हेल्पलाइन नंबर 15555 है।
Apply करने का पूरा तरीका (Step by Step)
✅ Step 1: वेबसाइट पर जाएं
- सरकारी सोलर पोर्टल खोले
✅ Step 2: Registration करें
- State चुनें
- DISCOM (बिजली कंपनी) चुनें
- मोबाइल नंबर डालें
- OTP से Verify करें
✅ Step 3: Login करें
- रजिस्ट्रेशन के बाद Login करके Apply फॉर्म खोलें।
✅ Step 4: Application Form भरें
- नाम, पता, आधार जानकारी
- बिजली कनेक्शन नंबर
- सिस्टम क्षमता (kW)
✅ Step 5: Vendor (Installer) चुनें
- सरकार द्वारा Approved Vendor को ही चुनें।
✅ Step 6: DISCOM Approval
- आपका आवेदन जांच के लिए जाएगा और Approval मिलेगा।
✅ Step 7: Solar Installation
- Approval के बाद Vendor आपके घर पर सोलर पैनल लगाएगा।
✅ Step 8: Net Meter लगवाएं
- Net Meter लगाया जाएगा जिससे बिजली का हिसाब होगा।
✅ Step 9: Inspection
- DISCOM अधिकारी आकर सिस्टम चेक करेंगे।
✅ Step 10: Subsidy प्राप्त करें
- सब सही होने पर सब्सिडी सीधे बैंक खाते में आ जाएगी।
-
⏱️ कितना समय लगता है?
- Approval: 10–20 दिन
- Installation: 7–15 दिन
- Subsidy: 15–30 दिन
👉 कुल समय: लगभग 30–60 दिन
-
💸 कुल खर्च कितना आएगा?
सिस्टम. कुल खर्च. सब्सिडी के बाद
1 kW. ₹60,000. ₹30,000
2 kW. ₹1,20,000. ₹60,000
3 kW. ₹1,80,000. ₹1,02,000


