पीएम किसान की 22वीं किस्त: किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी है ।

पीएम किसान की 22वीं किस्त: किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी है ।

होली के पहले ही किसानों को 22 वीं किस्त हस्तांतरित की जायेगी।

 

भारत सरकार की योजना PM Kisan Samman Nidhi Yojana किसानों के लिए आर्थिक सहायता का एक मजबूत सहारा बनी हुई है। इस योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल ₹6,000 की सहायता 2000  के रूप में तीन किस्तों में दी जाती है। जिससे किसान आपने खेती के लिए जरूरी सामग्री ले सके । 21 वीं किस्त नवम्बर में प्रधानमंत्री के द्वारा किसानों को हस्तांतरित किया गया था ।अब सभी किसान भाई 22वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार हैं। आज हम आपको बताएंगे कि 22 किस्त किसानों को कब दी जाएगी ।

📌 क्या है PM Kisan योजना?

PM Kisan Samman Nidhi Yojana भारत सरकार द्वारा 2019 में शुरू की गई एक केंद्रीय योजना है। इसका उद्देश्य छोटे और सीमांत किसानों को आर्थिक मदद देना है ताकि वे खेती से जुड़ी जरूरतों को पूरा कर सकें। इसके लिए प्रत्येक किसानों को हर साल ₹6,000 की आर्थिक सहायता भारत सरकार द्वारा प्रदान की जाती हैं।

इसके लिए भारत सरकार देश के सभी किसानों को 3 किस्तों में ₹2,000 पैसा सीधे किसान के बैंक खाते में आधार के माध्यम से ट्रांसफर करती है । जिसका लाभ किसान उठा सके।

💰 22वीं किस्त कब आएगी?

सरकार आमतौर पर हर 4 महीने में एक किस्त जारी करती है। पिछली किस्त के आधार पर अनुमान लगाया जा रहा है कि 22वीं किस्त जल्द ही किसानों के खातों में ट्रांसफर की जा सकती है।

पिछली किस्त किसानों को नवम्बर में दिया गया था ।

कई सूत्रों से पता चला है कि होली से पहले पहले किसानों को 22 किस्त माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा दिया जाएगा

 

🧾 22वीं किस्त पाने के लिए जरूरी बातें ।

 

1. eKYC पूरा होना जरूरी है

2. बैंक खाता आधार से लिंक होना चाहिए

3. भूमि रिकॉर्ड सही होना चाहिए

4. फॉर्मर रजिस्ट्री होना अति अनिवार्य है ।

 

📲 किस तरह चेक करें अपना स्टेटस?

1. आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं https://pmkisan.gov.in/

2. “know  your Status” पर क्लिक करें

3. रजिस्ट्रेशन नम्बर डाले

4. मोबाइल पे प्राप्त OTP डाले

5. अब आपके सामने आपके पीएम किसान का स्टेट खुल जाएगा ।

 

⚠️ किसका पैसा रुक सकता है?

 

1.जिनका eKYC पूरा नहीं है

2.बैंक खाता आधार से लिंक नहीं है

3.जिनका फॉर्मर रजिस्ट्री नहीं हुआ हो

4.आधार और बैंक में नाम अलग हो

5.खसरा खतौनी में अलग-अलग नाम न हो

6.जिनका land sendding नहीं हुआ हो

 

PM Kisan योजना किसानों के लिए एक बहुत अच्छी योजना है जिसका लाभ छोटे बड़े सभी किसानों को मिलता है । किसानों को खेती के खर्चों के लिए मदद मिलती है। सभी किसान भाई समय पर अपना eKYC और फॉर्मर रजिस्ट्री करवा ले ताकि बिना किसी रुकावट के उनकी सारी किस्त मिलती रहे ।

 

#अगर आप किसान हैं या आपके परिवार में कोई  है, तो यह जानकारी जरूर शेयर करें। और उनका स्टेटस चेक करे।🌱