UP free scooty yojna रानी लक्ष्मी बाई स्कूटी योजना
UP Free Scooty Yojana 2026: छात्राओं को मिलेगी मुफ्त स्कूटी, जानें पूरी जानकारी

उत्तर प्रदेश सरकार समय-समय पर छात्रों के लिए कई योजनाएं शुरू करती रहती है। इन्हीं योजनाओं में से एक है UP Free Scooty Yojana। इस योजना का उद्देश्य मेधावी छात्राओं को आगे की पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित करना और उन्हें कॉलेज आने-जाने में सुविधा देना है।
मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा दिनांक 08 मार्च 2026 को अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर ये घोषणा की गयी की प्रदेश में जल्दी ही रानी लक्ष्मी बाई निःशुल्क स्कूटी योजना शुरू की जाएगी जिसमे पहले चरण में लाभ अंतिम वर्ष में पढ़ने वाली स्नातक या परास्नातक की छात्रा को दिया जायेगा
आज भी गांव और छोटे शहरों की कई लड़कियों को कॉलेज जाने में काफी परेशानी होती है। इसी समस्या को देखते हुए सरकार ने यह योजना शुरू करने की घोषणा की है ताकि पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को मुफ्त स्कूटी दी जा सके।
अक्सर कई छात्राएं दूर दराज के इलाकों से कॉलेज जाती हैं और परिवहन की उचित व्यवस्था न होने के कारण उनकी पढ़ाई प्रभावित होती है। इस योजना के जरिए सरकार बेटियों को आत्मनिर्भर बनाना चाहती है और यह सुनिश्चित करना चाहती है कि यातायात की कमी के कारण किसी भी होनहार छात्रा की पढ़ाई न छूटे
घोषित योजना को विभिन्न नामो से पहचाना जा सकता है, जैसे की “यूपी फ्री स्कूटी योजना” या “मुख्यमंत्री रानी लक्ष्मी बाई स्कूटी योजना” या “यूपी रानी लक्ष्मी बाई मुफ्त स्कूटी योजना” या “मुफ्त स्कूटी योजना उत्तर प्रदेश” या “यूपी मुफ्त स्कूटी योजना

योजना के बारे में
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मेधावी छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाने हेतु “रानी लक्ष्मी बाई स्कूटी योजना” की घोषणा की गई है।
इस योजना की सहायता से उच्च शिक्षा प्राप्त कर रही है मेधावी छात्रों को उनकी पात्रता के आधार पर स्कूटी वितरित की जाएगी।
अमूमन छात्राओं को उच्च शिक्षा हेतु घर से दूर कॉलेज जाना पड़ता है, विशेषकर ग्रामीण इलाके की, जिसके चलते उन्हें रोजाना कई समस्याओ का सामना करना पड़ता है।
छात्राओं को उनके उच्च शिक्षा प्राप्त करने में किसी भी प्रकार की समस्या का सामान न करना पड़े इसके लिए सरकार द्वारा ‘रानी लक्ष्मी बाई स्कूटी योजना’ को लागु करने का निर्णय लिया गया है।
इस योजना के द्वारा प्राप्त स्कूटी की सहायता से अब छात्राओं को घर से कॉलेज आने जाने में किसी भी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।
इसकी सहायता से छात्राओं को समय बचेगा, जिसका उपयोग वह अन्य कौशल शिक्षा प्राप्त करने के उपयोग में ला सकती है।
रानी लक्ष्मी बाई स्कूटी योजना का लाभ केवल राज्य की मेधावी छात्राओं को ही दिया जाएगा, जिसका मुख्य उद्देश्य ना केवल उनको पुरुस्कृत करना है बल्कि उच्च शिक्षा में भी उम्दा प्रदर्शन के लिए प्रेरित करना है।
योजना के तहत दी जाने वाली स्कूटी केवल प्रदेश की छात्राओं को ही दी जाएगी, जिन्होंने बोर्ड परीक्षा में उम्दा प्रदर्शन करके उच्चतम अंक प्राप्त किये हो।
आशा है की जिन छात्राओं ने विद्यालय स्तर पर परीक्षा में उच्चतम अंक प्राप्त किए हो उनको भी रानी लक्ष्मी बाई स्कूटी योजना में स्कूटी का लाभ प्राप्त होगा।
रानी लक्ष्मी बाई स्कूटी योजना का लाभ केवल उन्ही छात्राओं को प्राप्त होगा जो इसकी पात्रता को पूर्ण करेंगी।
अब सरकार द्वारा वर्ष 2026-27 के बजट प्रस्तुत करते समय फिर इस योजना को शुरू करने की घोषणा की है जिसके लिए फिर से 400 करोड़ रूपए की राशि प्रस्तवित है।
प्रदेश सरकार द्वारा जल्द ही रानी लक्ष्मी बाई स्कूटी योजना के दिशानिर्देश जारी किए जाएंगे, जिसमे योजना के आवेदन, पात्रता एवं अन्य जानकारी साझा की जाएंगी।
लाभ हेतु लाभार्थी छात्रों को रानी लक्ष्मी बाई स्कूटी योजना के आवेदन पत्र उपलब्ध होने पर आवश्यक रूप से जमा करने होंगे।
रानी लक्ष्मी बाई स्कूटी योजना के आवेदन पत्र ऑनलाइन मँगाए जाएंगे या ऑफलाइन इसकी जानकारी अभी उपलब्ध नहीं है।
नोडल विभाग द्वारा रानी लक्ष्मी बाई स्कूटी योजना के लिए चयनित लाभार्थी की एक सूची तैयार की जाएगी, जिसके द्वारा लाभ प्रदान किया जाएगा।

UP Free Scooty Yojana क्या है?
UP Free Scooty Yojana एक सरकारी योजना है जिसके तहत मेधावी छात्राओं को फ्री स्कूटी दी जाती है। यह स्कूटी उन लड़कियों को दी जाती है जो पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करती हैं और आगे कॉलेज या यूनिवर्सिटी में पढ़ाई जारी रखना चाहती हैं।
इस योजना का मुख्य लक्ष्य है:
लड़कियों की शिक्षा को बढ़ावा देना
कॉलेज जाने में आने वाली परेशानी को कम करना
मेधावी छात्राओं को सम्मान देना
यूपी फ्री स्कूटी योजना का लाभ लेने के लिए कुछ पात्रता शर्तें होती हैं।
1. उत्तर प्रदेश का निवासी होना चाहिए
आवेदक छात्रा उत्तर प्रदेश की स्थायी निवासी होनी चाहिए।
2. मेधावी छात्रा होना जरूरी
12वीं या ग्रेजुएशन में अच्छे अंक होने चाहिए।
3. कॉलेज में एडमिशन होना चाहिए
छात्रा किसी मान्यता प्राप्त कॉलेज या यूनिवर्सिटी में पढ़ रही हो।
4. आय सीमा
कुछ मामलों में परिवार की आय सीमा भी तय होती है।
जरूरी दस्तावेज
आवेदन करते समय कुछ जरूरी दस्तावेज लगते हैं।
आधार कार्ड
निवास प्रमाण पत्र
10वीं और 12वीं की मार्कशीट
कॉलेज एडमिशन का प्रमाण
पासपोर्ट साइज फोटो
मोबाइल नंबर
आय प्रमाण पत्र
इन दस्तावेजों की मदद से आवेदन प्रक्रिया पूरी की जाती है।
आवेदन की प्रक्रिया
रानी लक्ष्मी बाई स्कूटी योजना के अंतर्गत दिए जाने वाली स्कूटी के लिए आवेदन करना आवश्यक है।
आधिकारिक तौर पर लागु ना होने के चलते इसके आवेदन की प्रक्रिया और प्रारूप की जानकारी अभी उपलब्ध नहीं है।
रानी लक्ष्मी बाई स्कूटी योजना के आवेदन ऑनलाइन या ऑफलाइन माध्यम से मँगाए जा सकते है।
ऑनलाइन आवेदन योजना की आधिकारिक वेबसाइट या नोडल विभाग की वेबसाइट से जमा किए जा सकेंगे।
वहीं ऑफलाइन आवेदन विद्यार्थी के स्कूल के माध्यम से जमा किए जाने की सम्भावना है।
उत्तर प्रदेश स्कूटी योजना के आवेदन पत्र जमा करते समय विद्यार्थी को अपने समस्त विवरण एवं दस्तावेज साझा करने होंगे।
निर्धारित विभाग द्वारा प्राप्त किए गए आवेदन पत्र की सत्यता की जांच की जाएगी।
विभाग द्वारा रानी लक्ष्मी बाई स्कूटी योजना के लिए चयनित छात्रों की एक सूची भी जारी की जाएगी।
इस सूची के आधार पर ही विभाग द्वारा छात्राओं को स्कूटी वितरित की जाएगी।
